{"_id":"64330bc98776c0860c090245","slug":"women-created-ruckus-to-get-the-contract-removed-baraut-news-c-31-1-smrt1003-166-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ठेका हटवाए जाने के लिए महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ठेका हटवाए जाने के लिए महिलाओं ने किया हंगामा
Mon, 10 Apr 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
शिकोहपुर गांव के मुख्य गेट के पास स्थित ठेके को हटवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाए
बड़ौत। शिकोहपुर गांव के मुख्य गेट के पास स्थापित किए गए देशी शराब के ठेके को हटवाए जाने की मांग को लेकर रविवार को महिलाओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यहां से ठेका नहीं हटाया गया तो महिलाएं आंदोलन शुरू कर देंगी। पहले भी पुलिस प्रशासन को शिकायत किए जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
महिलाओं ने कहा कि जिस जगह शराब का ठेका स्थापित किया गया है, वह गांव का मुख्य रास्ता है। शराब के ठेके से चंद कदम पर ही मंदिर, प्राथमिक विद्यालय व अन्य स्कूल है। वहीं गांव से बहन, बेटियां जॉब करने और बच्चे स्कूल भी जाते हैं। आरोप लगाया कि ठेके पर पूरे दिन शराबियों का जमघट रहता है। इससे यहां से गुजरने वाली महिलाएं और युवतियां खुद को असहज महसूस करतीं हैं। स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ भी शराबी छेड़खानी करते हैं। जिस कारण उन्हें काफी दिक्क़तों का सामने करना पड़ रहा है।
इसका प्रभाव गांव के बच्चों पर बुरा पड़ेगा। शराबी महिलाओं व युवतियां पर बुरी नजर रखते हैं और अभद्र टिप्पणी भी करते हैं, इसलिए वे इस ठेके को यहां से हटवाना चाहतीं हैं। कई बार उन्होंने शिकायत भी की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान महिलाएं ठेका यहां से हटाकर कहीं अन्य स्थान पर करने की जिद पर अड़ी रहीं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहीं महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इस अवसर पर उर्मिला, नीलम, रेखा, सुनीता, ममता, बबली, राजकुमार, पिंकी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि महिलाओं की शिकायत से एसडीएम व सीओ को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही डीएम से वार्ता कर उचित कार्रवाई की जाएगी।