फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women cheated of lakhs by feeding them tea and samosas in Baghpat

Exclusive: चाय-समोसे खिलाकर महिलाओं से लाखों की ठगी, सामने आए ये तीन मामले, अफसरों में मची अफरा-तफरी

Thu, 25 Jan 2024 01:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Jan 2024 01:35 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में महिलाओं के साथ ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। चाय और समोसे खिलाकर महिलाओं से ठगी की गई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Women cheated of lakhs by feeding them tea and samosas in Baghpat
बागपत में ठगी का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाय व समोसे खिलाने के बाद आमदनी का झांसा देकर स्वयं सहायता समूह की लगभग 650 से अधिक महिलाओं से लाखाें रुपये की ठगी कर ली गई। बिहार, अलीगढ़ व कानपुर के कुछ लोगों ने इस ठगी को अंजाम दिया है। मामला विभागीय अफसरों के संज्ञान तक पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। अफसरों ने ठगी करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा है।

विज्ञापन


बागपत के बड़ौत में कुछ लोगों ने स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली तकरीबन 650 से अधिक महिलाओं को मसालों की पैकिंग का रोजगार देने के नाम पर लगभग 12 लाख से अधिक की ठगी को अंजाम दे डाला। ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने पहले सभी ब्लॉक पर जाकर महिलाओं से संपर्क किया और उनके नंबरों की लिस्ट निकाली। फिर प्रत्येक महिला से संपर्क कर उनके ग्रुप में जुड़ी महिलाओं की संख्या पूछी।

विज्ञापन

इसके बाद ठगी करने वाले गिरोह ने ब्लाॅक के सामने कार्यालय खोला। उसके बाद एक-एक ग्रुप की तकरीबन 50 से 60 महिलाओं को कार्यालय पर बुलाया और बैठक के दौरान महिलाओं को चाय-समोसे खिलाकर उन्हें मसालों की पैकिंग करने के नाम पर प्रतिमाह 15 से 16 हजार रुपये कमाने का लालच दिया।

इस दौरान गिरोह के सदस्यों ने प्रत्येक महिला से रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 1000 से 1500 रुपयों की धनराशि वसूली। फिर तकरीबन 12 लाख से अधिक की ठगी करते हुए फरार हो गए और फोन भी बंद कर लिया। बताया गया कि ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने एक समिति बनाई। जिसका नाम बेटी बचाओ जनकल्याण समिति रखा। समिति के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं का एक कार्ड भी बनाया गया। सैकड़ों महिलाओं को कार्ड बनाकर दिए गए। इसी तरह ठगी की गई।

विज्ञापन

केस नंबर एक-
ठगी का शिकार हुई मेघा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ललिता ने बताया कि उसके ग्रुप में 60 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ठगी करने वाले लोगों ने उन्हें योजना के तहत काम दिलाने की बात कहकर प्रति माह 15 हजार रुपये मानदेय दिलाने का झांसा देकर लगभग डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई है।

केस नंबर दो-
लक्ष्मी समूह से जुड़ी ओमवती ने बताया कि कुछ लोगों ने मकान के नाम पर सरकार से ऋण दिलाने, मसालों की पैकिंग कराने व बेटियों को रोजगार दिलाने के नाम पर उनके समूह की 70 से अधिक महिलाओं से ठगी की है।

केस नंबर तीन-
खड़खड़ी गांव निवासी सुमन श्रद्धा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष है। सुमन ने बताया कि ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने एक लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। शातिर लोगों ने बेटी पढ़ाओ समिति बागपत के नाम से एक ग्रुप बनाया और महिलाओं को जोड़ लिया। फिर अलग-अलग रोजगार दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1000 से 1500 रुपये वसूले।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका के घर मिली लाश: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप, सामने आई ये अहम बात

पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी
इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने महिलाओं से बिना सोचे-समझे किसी को भी रुपये न देने की अपील की। - डीसी ब्रजभूषण सिंह

यह भी पढ़ें: 
करोड़ों का रजिस्ट्री घोटाला: ऐसे हुआ बड़ा खुलासा, 100 से ज्यादा मिले फर्जी स्टांप, एसआईटी जांच की संभावना

महिलाओं से ठगी किए जाने के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed