फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registry scam of many crores has exposed in Meerut and more than 100 fake stamps found

करोड़ों का रजिस्ट्री घोटाला: ऐसे हुआ बड़ा खुलासा, 100 से ज्यादा मिले फर्जी स्टांप, एसआईटी जांच की संभावना

Thu, 25 Jan 2024 12:26 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jan 2024 12:26 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में करोड़ों रुपये के रजिस्ट्री घोटाले का खुलासा हुआ है। वहीं, एक साल की रजिस्ट्री की पड़ताल में 100 से ज्यादा फर्जी स्टांप मिले हैं। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Registry scam of many crores has exposed in Meerut and more than 100 fake stamps found
ट्रेजरी की फर्जी मुहर लगा स्टांप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले में करोड़ों रुपये के रजिस्ट्री घोटाले का खुलासा हुआ है। एक मामला सामने आने के बाद कराई गई पिछले एक साल की रजिस्ट्री की पड़ताल में 100 से ज्यादा फर्जी स्टांप मिले हैं। इन स्टांप में ट्रेजरी की फर्जी मुहर और गलत सीरियल नंबर जारी किए गए हैं। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


डीएम ने फर्जीवाड़ा करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने की बात कही है। खुलासे के बाद घोटाले की आंच से बचने के लिए ट्रेजरी और रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। इसके अलावा सितंबर 2023 में फर्जी स्टांप के दोनों मुकदमों की आख्या शासन स्तर से मांगी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

वहीं, सितंबर 2023 में गाजियाबाद के स्टांप पर मेरठ ट्रेजरी की फर्जी मुहर और गलत सीरियल नंबर जारी करने का मामला सामने आया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद स्टांप आयुक्त ने पांच हजार से ऊपर के स्टांप में फर्जीवाड़ा किए जाने का हवाला देकर पिछले तीन साल की रजिस्ट्री की पड़ताल के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशानुसार, सहायक आयुक्त स्टांप ज्ञानेंद्र कुमार ने छह रजिस्ट्रार से जांच रिपोर्ट मांगी थी। एक साल की रजिस्ट्री की जांच में 100 से अधिक स्टांप फर्जी मिले हैं। ज्यादातर मामले 25 हजार के स्टांप में के हैं। अभी पिछले दो और सालों की रजिस्ट्री की जांच जारी है। ऐसे में करोड़ों रुपये के राजस्व के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन

मेरठ में छह जगह होती है रजिस्ट्री
कचहरी के मुख्यद्वार और विकास प्राधिकरण की प्रथम तल पर दो-दो रजिस्ट्री कार्यालय हैं। सरधना और मवाना तहसील में एक-एक रजिस्ट्री कार्यालय है। जनपद में कुल छह रजिस्ट्री कार्यालय है, जहां पर रजिस्ट्रार बैठते हैं। कचहरी के मुख्यद्वार पर सहायक आयुक्त स्टांप का कार्यालय है।

यह भी पढ़ें: घायल दरोगा की हालत बेहतर: पहलवानी के बूते 30 वर्ष पहले PAC में भर्ती हुए थे मुन्नेश, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

संगठित गिरोह पर करेंगे कार्रवाई

इस विषय पर सभी रजिस्ट्रार के साथ बुधवार को बैठक हुई। एक सप्ताह में सभी छह रजिस्ट्रारों को जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। फर्जी मुहर और गलत सीरियल नंबर वाले स्टांप से रजिस्ट्री करने का पर्दाफाश करेंगे। इस खेल में शामिल संगठित गिरोह पर कड़ी कार्रवाई होगी। - दीपक मीणा, जिलाधिकारी

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed