फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth died under suspicious circumstances at his girlfriend house in Lisadigate of Meerut

प्रेमिका के घर मिली लाश: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप, सामने आई ये अहम बात

Thu, 25 Jan 2024 01:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jan 2024 01:03 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव प्रेमिका के घर में मिला है। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन
A youth died under suspicious circumstances at his girlfriend house in Lisadigate of Meerut
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ीगेट के किदवई नगर में प्रेमिका के घर पर युवक का शव मिलने से हड़कम मच गया। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रिहान गार्डन निवासी इरफान (25) पुत्र नफीस का एक साल से किदवई नगर निवासी महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह बुधवार को महिला से मिलने के लिए गया था। जहां देर रात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंच कर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों को किसी तरह शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला से पूछताछ की जारी है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: घायल दरोगा की हालत बेहतर: पहलवानी के बूते 30 वर्ष पहले PAC में भर्ती हुए थे मुन्नेश, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed