{"_id":"63791d6cb3139b046e3cfb6b","slug":"woman-strangled-to-death-in-doghat-baghpat-news-mrt614354463","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट में महिला की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट में महिला की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
दोघट में महिला की मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बे में एक महिला की पति और जेठ ने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला का दहेज के लिए पति और सुसराल वाले उत्पीड़न करते थे। इसलिए वह दोघट में पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। मृतका के पिता ने उसके पति, जेठ, सास ससुर समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दोघट के पट्टी मादान में रहने वाले शरीफ ने अपनी बेटी रजिया (25) का निकाह एक जनवरी 2021 को बड़ौत में बंदूक वाली गली निवासी नूर मोहम्मद के साथ किया था। रजिया के नौ माह की बेटी माही है। शरीफ ने बताया कि निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये ओर कार की मांग करते हुए रजिया का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उन्होंने परिवार न्यायालय में वाद दायर किया था। जिसमें समझौता करने के बाद रजिया अपने पति नूर मोहम्मद के साथ दोघट में पट्टी भोजान में रह रही थी।
रजिया के घर पर शनिवार सुबह को उसकी मां शम्मी पहुंची। जहां रजिया का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहां से उसका पति नूर मोहम्मद व जेठ आशु भाग गए। इसकी सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस मामले में रजिया के पिता शरीफ ने पति नूर मोहम्मद, जेठ आशु, ससुर सईद, सास आमना व ननद नजराना, गुलिस्ता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

बागपत : मृतक महिला रजिया का फाइल फोटो।- फोटो : BAGHPAT