फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman shot in old enmity

पुरानी रंजिश में महिला मारी गोली

Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman shot in old enmity
हलालपुर गांव में गोली लगने से घायल हुई महिला मनोज - फोटो : BAGHPAT
गांव हलालपुर का मामला, पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। हलालपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

घायल महिला मनोज देवी (40) के पति लोकेंद्र कुमार ने बताया कि हमलावर नशे की हालत में पिस्टल लेकर उनके घर पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। पत्नी ने विरोध किया। इस पर हमलावर ने पत्नी पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली उसके सिर को छूती हुई निकल गई। घायल होने पर पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। शोर सुनकर मौके पर आए आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल, एक कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ। कुछ देर बार आरोपी खुद को छुड़ाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल, कारतूस अपने कब्जे में ले लिया। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा। थानाध्यक्ष छपरौली हेमेंद्र बालियान ने मामले को संदिग्ध बताया है। कहना है कि महिला गोली लगने से घायल हुई है या नहीं, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed