{"_id":"68e413dcac736817bb08f42b","slug":"woman-sexually-assaulted-beaten-with-belt-when-she-resisted-baghpat-news-c-28-1-bag1001-139784-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला का यौन शोषण, विरोध करने पर बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला का यौन शोषण, विरोध करने पर बेल्ट से पीटा
Tue, 07 Oct 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बागपत। टटीरी के एक स्कूल में काम करने वाली शहर की एक महिला का यौन शोषण किया गया और विरोध करने पर बेल्ट से पिटाई की गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
महिला ने बताया कि वह टटीरी के एक स्कूल में खाना बनाने का काम करती है। 26 सितंबर की शाम को वह स्कूल से लौट रही थी। तभी जाहिद निवासी पुराना कस्बा गाड़ी लेकर वहां आ गया और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोप लगाया कि जाहिद ने गाड़ी में उसका यौन शोषण किया और विरोध करने पर बेल्ट और थप्पड़ों से पिटाई कर घायल कर दिया। शोर सुनकर राहगीर वहां रुके तो उन्हें देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस मामले में जांच अधिकारी विकास चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।