{"_id":"577ff4654f1c1bd7497fbbd0","slug":"woman-s-murder-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के चांदीनगर के खट्टा प्रहलादपुर गांव के जंगल में एक महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या करते हुए शव नहर किनारे फेंक दिया। शुक्रवार को महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला के गले के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के कई निशान है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है।
खट्टा प्रहलादपुर के जंगल में शुक्रवार सुबह खेत में गए किसानों ने नहर के किनारे महिला की लाश पड़ी देखी। किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और क्षेत्र के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एसओ अमर सिंह ने बताया कि मृतका के गले और अन्य कई हिस्से पर चाकू से गोदने के निशान मिले हैं। पुलिस ने कई घंटे तक शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। महिला की निर्मम हत्या कर शव को खट्टा के जंगल में फेंका गया है। एसओ का कहना है कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में छानबीन भी की, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगा।
अलसुबह हुई हत्या, गाड़ी से फेंका शव
पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र करीब 32 साल है। हत्या शुक्रवार सुबह ही की गई है। हत्यारे एक गाड़ी में यहां पहुंचे और शव को जंगल में फेंक दिया। कुछ लोगों ने जंगल में गाड़ी को जाते हुए भी देखा था। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।