{"_id":"6406a656fbb41adbc203dc44","slug":"woman-murdered-in-budhpur-village-dead-body-found-in-forest-baghpat-news-c-14-1-145055-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बूढ़पुर गांव में महिला की हत्या, जंगल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बूढ़पुर गांव में महिला की हत्या, जंगल में मिला शव
विज्ञापन
बूढपुर गांव निवासी मृतक सुनीता का फाइल फोटो
रमाला (बागपत)। बूढ़पुर गांव में सोमवार को चुनरी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी गई। जिसका शव ईख के खेत में पड़ा मिला। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। मृतका के पति ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बूढ़पुर गांव के रहने वाले अंकित की पत्नी सुनीता (23) सोमवार की सुबह करीब आठ बजे खेत में गन्ना छीलने के लिए घर से निकली थी। उसे इब्राहिमपुर माजरा निवासी लोकेंद्र के खेत में गन्ना छीलने के लिए जाना था, जहां उसकी सास रमूना पहले ही चली गई थी। दोपहर 12 बजे तक सुनीता के खेत में नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका फोन भी बंद मिला। जिसके बाद सास रमूना व ग्रामीणों ने थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया कि दोपहर करीब एक बजे सुनीता का शव गांव के जंगल में सतपाल के गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर रमाला पुलिस व सीओ सविरतन सिंह भी पहुंच गए। मृतका के चेहरे व गले में चोट के निशान मिले और उसके गले में चुनरी लिपटी मिली। पुलिस ने डाॅग स्क्वायड को बुलवाकर जांच पड़ताल कराई। उधर सूचना मिलने पर मृतका का पति अंकित भी बूढ़पुर पहुंच गया, जो हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन
इस मामले में सीओ सविरतन सिंह का कहना है कि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।