{"_id":"60c7a6b68ebc3e11e549f44c","slug":"woman-injured-in-stone-pelting-died-during-quarrel-baraut-news-mrt542682515","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के दौरान पथराव मेें घायल हुई महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के दौरान पथराव मेें घायल हुई महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। महावतपुर बावली गांव में दो दिन पूर्व हुए झगड़े के दौरान पथराव में घायल महिला ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने गांव में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
मृतका संजीदा उम्र 45 पत्नी जमील महावतपुर बावली गांव की रहने वाली थी। मृतका की बेटी के साथ गांव का ही एक युवक छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में संदीजा घायल हो गयी थी। जिससे नगर के एक निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान संजीदा की मौत हो गयी। इसको लेकर मृतका के परिजनों ने गांव में हंगामा शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर देंगे। कोतवाल अजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आरोपी विजयंत को गिरफ्तार कर लिया। बाद में मृतका के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। उसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है, अन्य आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।