{"_id":"637bc25c6a09ca493400da44","slug":"woman-died-in-suspicious-circumstances-baghpat-news-mrt6145513158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ा की नई बस्ती निवासी विवाहिता के पति समेत चार पर हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निवाड़ा की नई बस्ती में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
निवाड़ा की नई बस्ती निवासी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उसकी बहन मुस्कान का निकाह अगस्त 2021 में पड़ोसी आदिल से हुआ था। उनकी तीन माह की बेटी है। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में कार व एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीडन किया जाने लगा। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने उसकी बहन की गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी।
उनको इस बारे में पता चला तो वहां पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पति आदिल, सास जुबेदा, ससुर मकसूद, जेठ हाशिम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।