फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   With the rise in temperatures, the number of patients suffering from fever and diarrhea has increased.

Baghpat News: गर्मी के साथ बढ़ गए बुखार और डायरिया के मरीज

Wed, 20 May 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
With the rise in temperatures, the number of patients suffering from fever and diarrhea has increased.
बागपत। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार से अधिक पहुंच गई, जिसमें डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। चिकित्सकों ने लोगों को खानपान बेहतर रखने और गर्मी से बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन


गर्मी के कारण लोगों में पेट दर्द और बुखार की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 30 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि बुखार और पेट दर्द के 270 से अधिक मरीजों को दवाएं देकर घर भेजा गया। कई दिनों से बुखार से पीड़ित 240 मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अस्पताल में मरीजों को लगातार ओआरएस का घोल भी दिया जा रहा है। वहीं चिकित्सक लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि दूषित पानी पीने और बासी खाना खाने से डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों को खाने-पीने की वस्तुओं को हमेशा ढककर रखने और ताजा भोजन करने की सलाह दी। पानी को उबालकर पीना और मच्छरों से बचाव करना भी इन बीमारियों से बचने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

-बुजुर्गों और बच्चों का रखें विशेष ध्यान

जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि कोई व्यक्ति बीमार महसूस करता है तो उसे तत्काल चिकित्सकों से परामर्श लेना चाहिए। गर्मी का यह दौर स्वास्थ्य के लिए कई चुनौतियां लेकर आता है, खासकर कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए। बुजुर्गों और छोटे बच्चों को गर्मी से संबंधित बीमारियों का खतरा अधिक होता है, क्योंकि उनका शरीर तापमान परिवर्तन के प्रति कम अनुकूल होता है। निर्जलीकरण, लू लगना और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इस मौसम में आम हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव
-दिन में आठ से दस गिलास पानी पिएं।
-छतरी, टोपी या गमछा लेकर बाहर निकलें।
-ताजे फल, सलाद, तरबूज, खीरा आदि खाएं।
-घर में हवादार और ठंडी जगह पर रहें।
-गर्मी से संबंधित लक्षण जैसे उल्टी, चक्कर आना, सिर में दर्द पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed