{"_id":"61f97a2bba64330d425dcde0","slug":"winter-will-hurt-more-kahkra-news-mrt5753945100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी और सताएगी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी और सताएगी सर्दी
विज्ञापन
तीन और चार फरवरी को बारिश होने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। मंगलवार को बागपत के अधिकतर इलाकों में दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके बाद सर्दी ओर बढ़ सकती है।
मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक घना छाया रहा। मार्गों पर वाहन लाइटें जलाकर रेंगते नजर आए। वाहन दस से बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से ही बमुश्किल दौड़ सके। दोपहर करीब बारह बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए। इसके बाद लोगों ने सर्दी और कोहरे से राहत की सांस ली। उधर, कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन और चार फरवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही पूर्व दिशा से मध्यम तीव्रता की हवा चलेगी। तीन फरवरी से तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके बाद पांच फरवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।