फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Winter increased due to drizzle and wind, less people came out of homes

बूंदाबांदी और हवा से सर्दी बढ़ी, घरों से कम निकले लोग

Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Winter increased due to drizzle and wind, less people came out of homes
बड़ौत के रेलवे रोड़ पर अलाव जलाकर ठण्ड़ से बचाव करते लोग। - फोटो : BARAUT
दिन में धूप खिलने पर मिली राहत, बारिश से तौल और गन्ने की छिलाई प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बृहस्पतिवार से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश और हवा से सर्दी बढ़ गई। नगर के लेकर देहात तक कीचड़ होने से लोगों को परेशानी हुई। दोपहर में धूप खिलने पर लोगों ने राहत महसूस की। शुक्रवार को क्रय केंद्रों पर तौल और गन्ने की छिलाई प्रभावित हो गई। क्रय केंद्रों और खेतों में जलभराव और कीचड़ हो गया।
बुधवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक बूंदाबांदी हुई। नगर के मुख्य मार्गों से लेकर देहात क्षेत्रों में कीचड़ और जलभराव हो गया। ठंडी हवाओं ने दिन भर लोगों को सर्दी का एहसास कराया। शुक्रवार को दोपहर में धूप खिलने पर लोगों राहत महसूस की और नगर के मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़नी शुरू हुई। बारिश के बाद अधिकांश क्रय केंद्रों पर जलभराव व कीचड़ होने के कारण शुक्रवार को तौल नहीं हो पाई। खेतों में जलभराव हो गया, जिससे गन्ने की छिलाई प्रभावित रही। बारिश से सब्जी की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिक संदीप चौधरी ने बताया कि बारिश से खेतो में जलभराव होने पर आलू व अन्य सब्जी की फसल में नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

केंद्रों पर नहीं पहुंचा गन्ना
दोघट। बरसात से कीचड़ और खेतों में जलभराव होने के कारण शुक्रवार को केंद्रों पर गन्ना नहीं पहुंचा। शुक्रवार को दौराला, किनौनी, मलकपुर, भैंसाना, खतौली, मंसूरपुर, रमाला गन्ना मिलों के अधिकांश गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना नहीं पहुंचा। गन्ना छिलाई बंद होने से किसानों को पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed