फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Windows did not open on time, students were wandering

समय पर एडमिशन खिड़कियां न खुलने पर जताई नाराजगी

Tue, 30 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Windows did not open on time, students were wandering
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में विवि की पहली कटऑफ मेरिट जारी होते ही सोमवार को बीए, बीएसए और बीकॉम में दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचे। समय पर खिड़कियां न खुलने पर विद्यार्थियों ने नाराजगी जताई। दाखिले की प्रक्त्रिस्या के दौरान कम से कम चार खिड़कियां खुलवाने और सीटों की संख्या बढ़वाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मलकपुर, बावली, जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी, जागोस, छपरौली, रमाला, किरठल, तुगाना, बड़ौली सहित अन्य गांवों से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचे। छात्र सोनू, विपिन, आकाश सहित अन्य ने आरोप लगाया कि सुबह दस बजे कॉलेज में पहुंचने के बाद भी एडमिशन खिड़कियां नहीं खोली गईं, जिस कारण ज्यादातर बच्चे वहां से अगले दिन दाखिला लेने की बात कहते हुए लौट गए। छात्रों ने सीटों की संख्या व एडमिशन खिड़कियां खुलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्र उज्ज्वल का कहना है कि दाखिला लेने आए थे, लेकिन समय पर खिड़कियां नहीं खुली। प्राचार्य को अवगत कराया गया तो उसके बाद खिड़कियां खोली गईं। उन्होंने समय से खिड़कियां खुलवाएं जाने की मांग की। छात्रा अर्पण का कहना है कि विवि ने देरी से कटऑफ मेरिट जारी की है। इससे दाखिला लेने के लिए भीड़ उमड़ने की आशंका है, इसलिए कॉलेज प्रशासन को तीन की बजाएं पांच खिड़कियां खोलनी चाहिए, क्योंकि पहली कटऑफ मेरिट की अंतिम दिन 31 अगस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहली कटऑफ मेरिट के मुताबिक कॉलेज में दाखिले की प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी गई है। दाखिले के लिए बीए, बीएसए व बीकॉम की एक-एक खिड़की खोली गई है। जरूरत पड़ी तो अन्य खिड़कियां भी समय पर खुलवा दी जाएंगी। छात्रों को हर संभव सुविधा दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज
कॉलेज में सीटों की स्थिति
क्लास का नाम सीटों की संख्या
बीए 585
बीएससी 120
बीकॉम 120
ये है कटऑफ मेरिट की स्थिति
कक्षा बीए कला वर्ग
सामान्य ओबीसी एससी एसटी
77.60 75.20 68.80 63.80
कक्षा बीकॉम---
सामान्य ओबीसी एससी एसटी
76.60 71.00 62.20 0
कक्षा बीएससी (पीसीएम)------
सामान्य ओबीसी एससी एसटी
81.80 79.40 69.00 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed