फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will not even give an inch of land ...

एक इंच जमीन भी न देंगे...

Sat, 13 Jan 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 13 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Will not even give an inch of land ...
यमुना खादर में किसानों की बैठक लेते यूपी और हरियाणा के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच यमुना खादर में जमीनी विवाद सुलझाने के लिए दोनों प्रदेशों के अधिकारी जुटे। फैजपुर निनाना गांव के जंगल में सोनीपत और बागपत से राजस्व विभाग की टीमें पहुंची। मौके पर दीक्षित अवार्ड के पिलर नहीं मिले। निनाना के किसानों ने कहा कि वह अपनी एक इंच जमीन नहीं देंगे। हरियाणा के अधिकारी गड़बड़ी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले के फैजपुर निनाना गांव के किसानों ने चंडीगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की मांग की थी। किसानों का कहना था कि हरियाणा के राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम दर्ज नहीं किए गए हैं। शुक्रवार को सोनीपत के तहसीलदार हितेंद्र शर्मा और बागपत के तहसीलदार राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में दोनों जिलों की राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की टीम के आने की जानकारी मिलते ही निनाना के प्रधान हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किसान भी पहुंच गए। लेकिन राजस्व विभाग की टीम को मौके पर दीक्षित अवार्ड के पिलर नहीं मिले। इस कारण यूपी और हरियाणा की सीमा का चिह्नांकन नहीं किया जा सका। अभिलेखों की जांच कर पैमाइश शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हालात के बीच निनाना के किसानों ने हंगामा किया। किसानों का कहना था कि हरियाणा के अधिकारी अभिलेखों में गड़बड़ी करते हैं और यूपी के किसानों को नुकसान पहुंचाते हैं। तहसीलदार राज बहादुर सिंह ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया। किसानों ने एलान किया कि वह अपनी एक इंच जमीन नहीं देेंगे। पैमाइश का कार्य रोक दिया गया। तय किया गया कि सर्वे ऑफ इंडिया की टीम बुलाकर यहां पिलर लगवाए जाएंगे।

इससे दोनों राज्यों की सही सीमा तय हो सकेगी। इसके बाद जमीन के मालिक किसानों का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होगा। कानूनगो रोहित तोमर, लेखपाल विनोद कुमार, किसान महिपाल, धर्मपाल, हरपाल, बिजेंद्र, हरेंद्र, महक सिंह, देवेंद्र मौजूद रहे।


ऐसे दर्ज कराए जाएंगे किसानों के नाम
तय किया गया कि हरियाणा के अभिलेखों में जिन किसानों के नाम दर्ज हैं, उनके प्रार्थना पत्र सोनीपत तहसील भेजकर नाम दर्ज कराए जाएंगे। निनाना के किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें उनकी सारी जमीन नहीं मिलती वह हाईकोर्ट चंडीगढ़ में दाखिल अपनी रिट वापस नहीं लेंगे।


क्या कहते हैं निनाना के किसान
फैजपुर निनाना के प्रधान हरेंद्र चौधरी का कहना है कि उनके गांव की 415 एकड जमीन खादर में है। हरियाणा के अधिकारी अपने अभिलेख में सिर्फ 293 एकड बता रहे हैं। बाकी 122 एकड जमीन को वे अपनी बता रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर जमीन है और किसान काबिज है, गलत तरीके से कोई कब्जा परिवर्तन नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed