फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will meet DGP if dacoits are not arrested

डकैटी डालने वाले जल्द पकड़े नहीं जाने पर डीजीपी से मिलेंगे ग्रामीण

Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Will meet DGP if dacoits are not arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। पुलिस आजमपुर मुलसम गांव में डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित धर्मपाल के आवास पर शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें पुलिस की कार्यशैली के प्रति रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो लखनऊ में डीजीपी से मुलाकात की जाएगी।

आजमपुर मुलसम में हुई बैठक में तेजपाल सिंह ने कहा कि बीती 23 अक्तूबर को धर्मपाल को बंधक बनाकर घेर में बदमाशों ने डकैती डाली थी। घटना को छह दिन बीत चुके हैं परंतु पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस एक भी बदमाश को नहीं पकड़ सकी है। पीड़ित धर्मपाल ने दो बदमाशों को पहचान लिया था परंतु पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस उन्हें बचा रही है। चेतावनी दी कि यदि 31 अक्तूबर तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो एक नवंबर को लखनऊ में डीजीपी से मिलकर खुलासे की मांग करेंगे। बैठक में पूर्व प्रधान कृष्णपाल, पल्लू, ओंकार, मुस्तकीम, सोनवीर उपाध्याय, देवी पंडित, विनोद, रामपाल प्रधान, पप्पू, अनिरुद्ध, आरिफ खान, विपिन, हरेंद्र, बबलू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed