फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife threatened with divorce, report filed

पत्नी को तलाक की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wife threatened with divorce, report filed
बड़ौत। जलालपुर गांव में एक युवक द्वारा दूसरा निकाह करने के चक्कर में पहली पत्नी को तलाक देने की धमकी देने और दहेज में दो लाखों रुपये मांगने का एक मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव की रहने वाली रुखसार पत्नी साकिर ने बताया कि उसका पति साकिर, सास शकीला व देवर साकिब दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन प्रताड़ित करते हुए मारपीट करते हैं। यह बात उसने मायके में बताई तो उसके पिता ने तीनों को समझाया, लेकिन उसके बाद भी आरोपी मारपीट करते रहे।
विज्ञापन

बताया कि उसका पति दूसरा निकाह करने के लिए उसे तलाक देना चाह रहा है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सीओ युवराज ने बताया कि रुखसार की तहरीर पर साकिर, शकीला और साकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed