फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife slaps girlfriend of her husband in the police station in Baghpat

Baghpat: थाने में पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, पुलिस के सामने ही जड़े थप्पड़

Tue, 21 Jun 2022 04:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Jun 2022 04:15 PM IST
सार

थाने में पति के साथ प्रेमिका को देखकर पत्नी भड़क गई। इसके बाद पत्नी ने पुलिस के सामने ही प्रेमिका को थप्पड़ जड़ दिए। 

विज्ञापन
Wife slaps girlfriend of her husband in the police station in Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के दोघट में भैंसा चोरी के मामले में पुलिस एक युवक और युवती को पकड़कर थाने ले आई। तभी पकड़े गए युवक की पत्नी थाने पहुंची और पति की प्रेमिका को देखकर भड़क गई। उसने प्रेमिका को थाने में थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए, जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन


ईदरीशपुर गांव के रहने वाले व्यक्ति ने डायल-112 पर सूचना देकर एक युवक और युवती पर भैंसा चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया। जिसमें पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आए। जानकारी होने पर बुढ़ाना क्षेत्र की रहने वाली युवक की पत्नी भी थाने आ गई। जहां उसने हंगामा कर दिया और थाने में पति की प्रेमिका को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया और थाने से बाहर निकाला। इसके बाद थाने के बाहर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराकर वापस भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: International Yoga Day: पश्चिमी यूपी में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, देखें तस्वीरें

इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक का पत्नी के साथ न्यायालय में विवाद चल रहा है। भैंसें की बिक्री की रकम को लेकर विवाद में थाने लाया गया था, जिसमें समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें: Gurmeet Ram Rahim: सुकून का एक महीना, परिवार के संग ऐसे बीत रहे बाबा राम रहीम के दिन, आश्रम में एंट्री शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed