{"_id":"6803f1932c99860ec8009c56","slug":"wife-said-i-will-chop-it-and-throw-it-in-hindon-baghpat-news-c-28-1-bag1001-130035-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पत्नी बोली...काटकर हिंडन में फेंक दूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पत्नी बोली...काटकर हिंडन में फेंक दूंगी
Sun, 20 Apr 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
छपरौली। बिहार और छत्तीसगढ़ में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले इरफान को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर काटकर हिंडन में फेंकने की धमकी दी। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले इरफान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन चार महीने में एक बार गांव में आता है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के गांव के ही शाहरुख के साथ पिछले तीन साल से अनैतिक संबंध हैं। इस बारे में पत्नी का फोन देखकर पता चला। उसने अपनी पत्नी को 85 हजार रुपये और जेवर भेजे। उसकी पत्नी ने रुपये और जेवर अपने प्रेमी शाहरुख को दे दिए।
उसने विरोध किया तो दोनों ने छपरौली के फैसल की तरह काटकर हिंडन नदी में फेंकने की धमकी दी। इरफान ने तीन बच्चों की हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर पत्नी इसराना और उसके प्रेमी शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।