फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Zila Panchayat Election: Whose chair of district panchayat president, decision today

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: यहां रालोद-भाजपा में कांटे की टक्कर, कौन जीतेगा कुर्सी, फैसला आज

Sat, 03 Jul 2021 09:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Jul 2021 09:48 AM IST
सार

आज जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर फैसला हो जाएगा। यहां रालोद और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

विज्ञापन
UP Zila Panchayat Election: Whose chair of district panchayat president, decision today
बागपत में रालोद प्रत्याशी ममता और उनके पति जयकिशोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। रालोद की ओर से ममता देवी और भाजपा की ओर से सपा छोड़कर आई बबली देवी मैदान में हैं। दोनों ही दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। दोनों पार्टियों ने जीतने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। प्रशासन ने भी चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने लघु उद्योग कानपुर के प्रबंध निदेशक राम यज्ञ मिश्रा को प्रेक्षक बनाया है। शुक्रवार को वह बागपत पहुंच गए और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम राजकमल यादव ने बताया कि शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में मतदान होगा। इसके बाद परिणाम आने तक मतगणना जारी रहेगी। मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा हाईवे पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। कलक्ट्रेट के आसपास ट्रैफिक वने-वे रहेगा।
विज्ञापन


दस थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी संभालेगी मोर्चा
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मतदान स्थल की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। 10 थानों की फोर्स और पीएसी की एक कंपनी तैनात की जाएगी। किसी भी बवाल करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड संख्या व सदस्य
1. जैतून (रालोद)
2. बसंत तोमर (रालोद)
3. महबूब (सपा)
4. धनपाल (रालोद)
5. सुनीता (निर्दलीय)
6. डॉ. जयकुमार (भाजपा)
7. रीता (निर्दलीय)
8. सीमा (रालोद)
9. साक्षी (निर्दलीय)
10. प्रवींद्र (सपा)
11. लक्ष्मण (भाजपा)
12. सुनील (निर्दलीय)
13. ममता (रालोद, अध्यक्ष पद की प्रत्याशी)
14. रविंद्र (भाजपा)
15. सुभाष गुर्जर (रालोद)
16. गीता (सपा)
17. शाहिदा (रालोद)
18. बबली देवी (सपा से जीती थी भाजपा में शामिल, अध्यक्ष पद की प्रत्याशी)
19. मनुपाल बंसल (भाजपा)
20. मिथलेश (बसपा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed