{"_id":"5f0f4a958ebc3e6385174154","slug":"who-is-the-real-player-of-black-marketing-baraut-news-mrt4912481172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी का असली खिलाड़ी कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी का असली खिलाड़ी कौन?
विज्ञापन
बड़ौत। सिंघावली अहीर में 327.25 क्विंटल सरकारी चावल से लदे ट्रक पकड़े जाने का मामला अभी तक भी अनसुलझा ही बना हुआ है। इस कालाबाजारी का असली खिलाड़ी कौन है? आपूर्ति विभाग से लेकर पुलिस टीम लगातार इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। एफसीआई गोदाम में पूर्व में सामने आए कालाबाजारी के मामले में संलिप्त कुछ लोगों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।
बता दें कि तकरीबन डेढ़ साल पहले एफसीआई गोदाम से माल उठाकर पूरा राशन ब्लैक में बेचे जाने के मामले में आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने औढ़ापुर के राशन डीलर सुनील और गोदाम पर अवैध रूप से रहने वाले गुराना गांव के युवक अखिल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में एफआईआर दर्ज कराई की थी। अब फिर से सिंघावली अहीर में पकड़े गए राशन के मामले में गुराना गांव के इसी युवक अखिल का नाम प्रकाश में आया है। सिंघावली अहीर में पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक औसिक्का निवासी सलीम पुत्र अब्दुल रहमान ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि ट्रक में गोदाम के प्राइवेट कर्मचारी सोनू निवासी बड़ौत और अखिल निवासी गुराना ने चावल के बोरे भरवाए थे। मगर, एसडीएम की जांच में गोदाम में स्टॉक पूरा निकला था। यही गुत्थी पुलिस और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के लिए अबूझ बनी हुई है।
एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि इस मामले में थाने में मामला दर्ज करा दिया है। एसएमआई से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूर्व में गोदाम में सामने आए कालाबाजारी के मामले में संलिप्त कुछ लोगों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।