फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Where dengue had wreaked havoc, there was also a pile of filth

जहां डेंगू ने बरपाया था कहर, वहां भी गंदगी का अंबार

Sat, 27 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Where dengue had wreaked havoc, there was also a pile of filth
बागपत की माता कालोनी में लगा कूड़े का ढेर दिखाते लोग - फोटो : BAGHPAT
जहां डेंगू ने बरपाया था कहर, वहां भी गंदगी का अंबार
विज्ञापन

बागपत। जिले में पिछली बार डेंगू ने जहां कहर बरपाया था। वहां भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दवा का छिड़काव तक नहीं कराया गया है। जबकि उन जगहों पर दोबारा से बीमारी फैलने लगी है और बुखार से लोग पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग और दवा छिड़काव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों व नगर निकायों बताई है।
पिछले साल 355 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो गांवों के अलावा बागपत की माता कॉलोनी और बड़ौत में नेहरू रोड कश्यप कॉलोनी को संवेदनशील घोषित किया गया था। इस बार भी अब तक चार लोगों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायत या नगर निकाय में फॉगिंग व दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। दोनों कॉलोनी में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। इन दोनों कॉलोनी में करीब 130 लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों का कहना है कि नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे लोगों को कॉलोनी में फिर से बीमारी फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

--
नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहे ध्यान
- नेहरू रोड पर गंदगी के कारण बीमारी फैलने की दोबारा से आशंका है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका ने कूड़ा नहीं हटवाया है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अभी तक दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। - पराग, कश्यप कॉलोनी, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

- यहां पहले भी गंदगी के कारण डेंगू के काफी मामले आए थे। गंदगी के कारण लोगों को परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। - पिंटू, कश्यप कॉलोनी बड़ौत
- कालोनी में गलियों के साथ ही नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। कॉलोनी के बाहर कूड़े का ढेर लगा रहता है। सफाई न होने के कारण कॉलोनी में बीमारी फैलने की आशंका है। यहां काफी लोगों को बुखार हो रहा है। - नूर मोहम्मद, माता कॉलोनी
- पिछले साल कालोनी में गंदगी और सफाई न होने के कारण डेंगू के काफी मरीज मिले थे। इसके बाद भी कालोनी में न तो नियमित सफाई कराई जा रही है और न ही दवा का छिड़काव कराया गया है। - समीना, माता कॉलोनी

--
वर्जन-
गांवों में ग्राम प्रधान व नगर निकायों में नगर स्वास्थ्य अधिकारी व ईओ पर दवा का छिड़काव करने की जिम्मेदारी है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिमांड के आधार पर दवा उपलब्ध कराई जाती है। बीमारी फैलने का सबसे बड़ा कारण गंदगी है। इस बारे में कई बार नगर पालिका को सफाई कराने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। - डॉ. सुरुचि शर्मा, मलेरिया अधिकारी

समीना

समीना- फोटो : BAGHPAT

नूर मोहम्मद

नूर मोहम्मद- फोटो : BAGHPAT

बड़ौत में लगा कूड़े का ढेर

बड़ौत में लगा कूड़े का ढेर- फोटो : BAGHPAT

पिंटू

पिंटू- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed