फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When there was a fight with the brother, two sisters reached Chandigarh for fear of beating

भाई से झगड़ा हुआ तो पिटाई के डर से दो बहनें पहुंच गईं चंडीगढ़

Fri, 05 Aug 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
When there was a fight with the brother, two sisters reached Chandigarh for fear of beating
भाई से झगड़ा हुआ तो पिटाई के डर से दो बहनें पहुंच गईं चंडीगढ़
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। राजपुर गांव से बृहस्पतिवार की सुबह लापता हुईं दो बहनें को पुलिस को शुक्रवार की देर शाम चंडीगढ़ में मिल गईं हैं। दोनों ने बताया है कि भाई से झगड़ा होने के बाद उन्हें डर था कि पापा पिटाई कर देंगे, इसलिए वे अपने ननिहाल मुजफ्फरनगर के लिए चलीं तो रास्ता भटककर सोनीपत की बस में बैठकर चंडीगढ़ पहुंच गईं।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि राजपुर गांव के सुधीर की बेटी कक्षा छह की छात्रा प्रतिभा (11) और दूसरी बेटी कक्षा आठ की छात्रा अनुष्का बृहस्पतिवार की सुबह गांव में ही वैदिक बाल विद्यालय में पढ़ने गईं थीं, लेकिन दोपहर छुट्टी के बाद घर नहीं लौटीं तो उनके लापता होने का पता चला। बताया कि शुक्रवार को दोनों छात्राओं को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया गया है। अनुष्का और प्रतिभा ने बताया कि उनका अपने भाई से झगड़ा हो गया था। भाई ने दोनों को पापा से पिटवाने की धमकी दी थी, जिसके बाद दोनों स्कूल न जाकर मुजफ्फरनगर में अपने ननिहाल जाने के लिए चल दीं और रास्ता भटककर बस में बैठकर सोनीपत पहुंच गईं। वहां से दोनों बहनें चंडीगढ़ पहुंच गई। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने कोतवाली में संपर्क कर दोनों छात्राओं के चंडीगढ़ होने की जानकारी दी तो पुलिस चंडीगढ़ से दोनों को ले आई। दोनों के अदालत में बयान कराए गए हैं। शनिवार को दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को घर से स्कूल के लिए चलीं दो छात्राएं गायब हो गई थी, जिनकी अपहरण की आशंका को जताते हुए परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दोनों छात्राओं की तलाश में जुट गई थी। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed