{"_id":"6afdfca806aa90ac8908f07e","slug":"rs-740-lakh-swindled-under-the-pretext-of-providing-cheap-gold-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162491-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 7.40 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 7.40 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। लहचौड़ा गांव निवासी राहुल शर्मा से सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 7.40 लाख रुपये ठग लिए गए। राहुल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
राहुल ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात तीन युवकों से हुई थी। उन्होंने उसे सस्ता सोना दिलाकर मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद युवकों ने राहुल से 7.40 लाख रुपये लिए और उसे राजस्थान के कोटा ले गए। वहां उनके कई साथी मिले, जिन्होंने राहुल पर गांजा सप्लाई करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे दिल्ली के रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में बंधक बना लिया गया। राहुल किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना बताई। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।