फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the namkeen ended at the liquor party, the angry uncle cut off the nephew's ear.

शराब पार्टी में नमकीन खत्म हुई तो गुस्साए चाचा ने भतीजे का कान काटा

Sat, 19 Mar 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
When the namkeen ended at the liquor party, the angry uncle cut off the nephew's ear.
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव की पट्टी देशू में चाचा-भतीजा के बीच शराब पार्टी के दौरान नमकीन खत्म होने पर बहस हो गई। गुस्साए चाचा ने भतीजे का कान मुंह से चबा कर काट दिया। जैसे ही कान कटकर जमीन पर गिरा तो लोगों में भगदड़ मच गई। घायल युवक कोतवाली पहुंचा और चाचा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बावली गांव में दुल्हैंडी के दिन एक मकान पर शराब की पार्टी चल रही थी। इसमें गांव का ही अनुज पुत्र राज सिंह और उसके परिवार का ही चाचा सुधीर भी शामिल था। पार्टी में नमकीन आदि खत्म हो गई तो चाचा-भतीजे के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुधीर ने भतीजे अनुज का कान ही मुंह से चबा कर काट लिया। कान कटकर जमीन पर गिरा तो पार्टी में शामिल अन्य लोगों में भी भगदड़ मच गई। उधर, युवक लहूलुहान हो गया। उसने कोतवाली में चाचा के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि एक युवक ने अपने चाचा के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक को सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed