फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the mills did not make the payment, the farmers turned to flower cultivation

Baghpat News: मिलों ने नहीं किया भुगतान तो फूलों की खेती की तरफ बढ़े किसान

Sun, 15 Dec 2024 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
When the mills did not make the payment, the farmers turned to flower cultivation
बालैनी। चीनी मिलों से किसानों को समय पर गन्ना भुगतान नहीं मिला तो उनका गन्ने की खेती से मोहभंग होने लगा। किसानों ने अब फूलों की खेती तरफ कदम बढ़ा दिया है। वह दिल्ली व मेरठ की मंडी में जाकर फूल बेच रहे हैं और फूलों की खेती में किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन

मवीखुर्द, बालैनी व पुरामहादेव सहित कई गांव के किसानों का गन्ना किनौनी मिल में जाता है। मगर मिल से भुगतान समय पर नहीं होता है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानी होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अब किसानों ने फूलों की खेती की तरफ रुख कर लिया है। किसानों ने करीब 400 हेक्टेयर से अधिक जमीन में फूलों की खेती शुरू कर दी।
विज्ञापन

सबसे अधिक मांग को देखते हुए किसान गेंदा के फूल की खेती ज्यादा कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि मिल में भुगतान के लिए चक्कर काटने पड़ते थे। इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो किसानों ने गन्ना खेती को बंद कर अब फूलों की तरफ ध्यान दिया। गन्ने से ज्यादा फूलों की खेती में मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed