फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the farmers came out on the tractors, the wheels of the vehicles stopped, the borders sealed

ट्रैक्टरों पर किसान निकले तो थम गए वाहनों के पहिए, बॉर्डर किए सील

Mon, 25 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
When the farmers came out on the tractors, the wheels of the vehicles stopped, the borders sealed
बागपत। ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए किसान निकले तो अन्य वाहनों के पहिये थम गए। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की हरियाणा जाने वाली लेन को कुंडली में बंद कर दिया, इससे दिन वाहन खड़े रहे। निवाड़ा में बॉर्डर सील करने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दोनों तरफ भारी वाहनों की कतार लग गई। वाहन दिनभर फंसे रहें।
विज्ञापन

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले हाईवे पर ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ जाने के कारण सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन रोक दिए। सोनीपत के कुंडली स्थित टोल प्लाजा पर एक लेन बंद कर दी, इससे दिनभर भारी वाहन ईपीई पर खड़े रहे। सोनीपत हाईवे पर निवाड़ा में हरियाणा जाने वाले वाहनों को रोका गया। इससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर कलां गांव तक वाहनों की कतार लग गई। दोनों तरफ खड़े वाहनों के चालक हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

हरियाणा सीमा सील, पैदल ही गुजरे यात्रा
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हरियाणा जाने वाली लेन बंद कर दी। इससे ईपीई पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फंसे वाहनों से उतर कर लोग पैदल चलकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा
खेकड़ा। एक्सप्रेस वे पर पुलिस और आरआरएफ तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार, सीओ सदर ओमपाल सिंह भी मौजूद रहे।
खाने पीने के सामान की लगी रेहड़ी
खेकड़ा। एक्सप्रेस वे जाम के हालात मंगलवार शाम तक बने रहने की आशंका के चलते ट्रक चालक वही खाना बनाते दिखाई दिए। खाने पीने के सामान छोले कुल्चे बेचने वालों की रेहड़ियां लग गई।

पुलिस ने बंद कराया हाईवे, नाराज हो गए किसान
खेकड़ा। पुलिस ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जेसीबी और ट्रक बीचों बीच खडे़ कराकर बंद करा दिया। इससे दिल्ली सहारनपुर हाईवे और ईपीई पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस मशक्कत कर वाहनों को निकलवाने में जुटी रही। इसे लेकर किसानों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed