फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the family took away his girlfriend, the boyfriend swallowed poison to commit suicide

Baghpat News: प्रेमिका को ले गए परिजन तो जान देने के लिए प्रेमी ने निगला जहरीला पदार्थ

Sun, 20 Oct 2024 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
When the family took away his girlfriend, the boyfriend swallowed poison to commit suicide
-क्षेत्र के एक गांव का मामला, दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा युवक का उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ भागकर आई प्रेमिका को उसके परिवार वाले लेकर चले गए। इससे क्षुब्ध प्रेमी ने जान देने के लिए जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार कराया गया।

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा है। करीब छह महीने पहले युवक की दोस्ती सोशल मीडिया पर गाजियाबाद की युवती से हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया। बताया कि दो दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका को भगाकर घर ले आया। इसके बारे में परिजनों से बातचीत कर शादी की तैयारी में जुट गया। मामले की जानकाीर होने पर शुक्रवार को प्रेमिका के परिजन युवक के घर पहुंचे। जिन्होंने युवक और उसके परिजनों को खरी खोटी सुनाई। साथ ही युवती को अपने साथ लेकर चले गए। प्रेमिका के वापस जाने से युवक क्षुब्ध हो गया और रात में अपनी जान देने के लिए जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। बताया कि दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed