{"_id":"678d4784a14a33b3620887f4","slug":"when-dpro-stopped-the-construction-of-the-drain-he-again-ordered-yellow-bricks-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-125167-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीपीआरओ ने नाला निर्माण रुकवाया तो फिर मंगवाई पीली ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीपीआरओ ने नाला निर्माण रुकवाया तो फिर मंगवाई पीली ईंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव में डीपीआरओ ने पीली ईंटों से नाला निर्माण रूकवाया तो फिर से पीली ईंट मंगवाकर कार्य शुरू करा दिया गया। जब डीपीआरओ के पास शिकायत पहुंची तो सचिव ने पीली ईंट को ट्राॅली में भरवाकर वापस भिजवा दिया। डीपीआरओ ने मामले में फाइल मांगी है।
सुल्तानपुर हटाना गांव में ग्रामीणों ने नाला निर्माण में घटिया सामाग्री लगाने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने नाला निर्माण में पीली ईंट लगाने का आरोप लगाते हुए डीपीआरओ अरुण अत्री से शिकायत करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद डीपीआरओ ने कार्य को रुकवा दिया था और सही ईंट लगाने के निर्देश दिए थे। डीपीआरओ के कार्य रुकवाने के बाद रविवार को फिर पीली ईंट को मंगवा लिया गया और वहां उतारकर कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर डीपीआरओ को भेज दी। फिर डीपीआरओ ने सचिव देशपाल को कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो उसने ट्राली में ईंटों को भरवाकर वापस भेज दिया। डीपीआरओ अरुण अत्री ने बताया कि नाला निर्माण कार्य की सचिव से फाइल लेकर आने को कहा है और जांच के बाद सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य में कोई भी सचिव घटिया सामग्री लगाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।