फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When dismissal changed fans

बर्खास्त होते ही बदल गए चाहने वाले

Thu, 09 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 09 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
सपा के बागपत प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के खिलाफ कलक्ट्रेट नारों से गूंज उठा। अखिल  भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सीएम अखिलेश यादव को लिखा पत्र डीएम कार्यालय में सौंपा। वक्ताओं ने कहा  पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष विजयपाल शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोग बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कुलदीप उज्ज्वल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा उज्ज्वल को किसी जाति पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर एलान किया यदि सपा ने सही इंसाफ नहीं किया तो पार्टी का ब्राह्मण समाज बहिष्कार कर देगा।
विज्ञापन


इस दौरान ऋषि कुमार कौशिक, सोहनवीर शर्मा, विजयपाल शर्मा, रामपाल शर्मा, अतुल आत्रेय, नवीन चंद, पप्पू मलकपुर, राधा कृष्ण, मनोज शर्मा, राजीव प्रधान, आशीष, सोहनवीर शर्मा, मंगू लाल, सुशील दीक्षित, देवेंद्र दत्त शर्मा, सुभाष शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप के समर्थन में भी आए लोग ः बागपत। ब्राह्मण और  त्यागी समाज ने लोग बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में एकत्र हुए। उन्होंने  सपा नेता डॉ. उज्ज्वल को ईमानदार छवि का व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा जनपद में सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्रों को दिया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम अखिलेश यादव को पत्र भेजकर सपा नेता डॉ. उज्ज्वल को बेगुनाह बताया।

इस दौरान पंडित हरि किशोर शर्मा, मुकुट लाल, अनिल कुमार, डॉ. सतीश कुमार, अनिल कुमार, मोहित त्यागी, विजय माथुर, विजय शर्मा, राजेंद्र सिंह, ब्रहम सिंह, सुनील त्यागी, यशपाल त्यागी, संजय त्यागी, सतीश गौड़ मौजूद रहे।

छवि खराब करने वालों पर होनी चाहिए कार्रवाई
बागपत। जिला पंचायत सदस्य एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार यादव ने कहा कि गाली-गलौज की भाषा गलत है। अनुशासन में रहकर ही अपनी बात रखनी चाहिए। जो तरीका अपना गया वह बेहद निंदनीय है। उधर, बिल्लू प्रधान ने सपा जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष को हटाया जाना चाहिए। 

अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला
बड़ौत। तहसील में प्रदेश के दर्जाप्राप्त मंत्री कुलदीप उज्जवल द्वारा डीएम और ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्ति जनक शब्द कहे जाने पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए उनके प्रतीक पुतले का दहन किया। अधिवक्ता अमित वशिष्ठ के नेतृत्व मेें तहसील में एकत्रित हुए। कहा कि किसी उच्च अधिकारी और किसी समाज के प्रति किसी को आपत्तिजनक शब्द नहीं कहने चाहिए, लेकिन कुलदीप उज्जवल द्वारा ऐसा कहा गया है, इसको लेकर समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मदनलाल तेजान, सतेंद्र कुमार, गुलशन मौर्य, संजीव आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed