{"_id":"66b414ffd93b4e921f0a09a4","slug":"when-deeds-were-banned-land-was-sold-at-a-stamp-of-rs-100-each-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-116506-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बैनामों पर लगी रोक तो 100-100 रुपये के स्टांप पर बेची जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बैनामों पर लगी रोक तो 100-100 रुपये के स्टांप पर बेची जमीन
विज्ञापन
बागपत। शत्रु संपत्ति के मामले में यहां दोबारा बड़ा खेल शुरू हो गया है। जिस जमीन को शत्रु संपत्ति के लिए प्रस्तावित करके बैनामों पर रोक लगाई गई है। उसे कुछ लोगों ने 100-100 रुपये के स्टांप पर बेचना शुरू कर दिया है। इसके अलावा जितनी जमीन उनके नाम है, उससे ज्यादा के बैनामे पहले ही कर दिए गए हैं। इससे संबंधित कागज निकलवाने के बाद यह खुलासा हुआ।
लखनऊ से सहायक अभिरक्षक शत्रु संपत्ति अभिषेक अग्रवाल ने बागपत के 21 लोगों को नोटिस जारी किया था। यह सभी लोग यमुना पक्का घाट पर करीब 80 बीघा जमीन को खरीदने व बेचने में शामिल रहे हैं। उस जमीन का खसरा संख्या और क्षेत्रफल भी नोटिस में लिखी गई थी। नोटिस में कहा गया था कि उस जमीन के मालिक शमशाद अली खां, सज्जाद अली खां, अकबर अली खां पाकिस्तान के नागरिक हैं। इसलिए उनकी जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं हो सकती है और वह शत्रु संपत्ति के लिए प्रस्तावित है। इसके बाद सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उन सभी खसरा संख्या की सूची चस्पा कर दी गई, जिनको नोटिस में लिखा गया और उनके बैनामे भी बंद कर दिए गए।
इसके बाद प्रशासन भी शांत बैठ गया और शत्रु संपत्ति के लिए चिह्नित जमीन पर बोर्ड तक नहीं लगाया। इसके चलते जिन लोगों की वहां पहले से जमीन थी, उन्होंने सौ-सौ रुपये के स्टांप पर शत्रु संपत्ति के लिए चिह्नित जमीन को बेचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जितनी जमीन के मालिक, उससे ज्यादा बेच डाली
बागपत के रहने वाले दिनेश, रणवीर, गजेंद्र ने जमीन से संबंधित कागजात तहसील से निकलवाए तो एक नया खुलासा हुआ। यमुना खादर पर एक खसरा संख्या में 52 बीघा जमीन है, जिसमें दो खाता संख्या है। इसमें से एक खाता संख्या में करीब साढ़े तेरह बीघा जमीन है। इस खाता संख्या में साढ़े तेरह बीघा में वर्तमान में आबादी दिखाई गई। उसी खाता संख्या में डेढ़ बीघा की पावर ऑफ अटार्नी हुई दिखाई गई है, तीन बीघा की नोटरी दिखाई गई और आधा बीघा सरकारी सड़क पर चली गई। इस तरह साढ़े तेरह बीघा के खाता संख्या में करीब साढ़े अठारह बीघा जमीन की खरीद फरोख्त हो गई।
इस तरह दूसरे खाता संख्या में साढ़े चार बीघा जमीन है। इस साढ़े चार बीघा जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी गाजियाबाद में कराई गई, जबकि एक बीघा जमीन बांध में जा चुकी है। जितनी अतिरिक्त जमीन की खरीद-फरोख्त दिखाई गई है, उसका कब्जा सरकारी जमीन पर दिलाया गया है। इसमें सबसे बड़ा खेल यह किया गया कि बैनामों या पावर ऑफ अटॉर्नी में खाता संख्या नहीं खोली जाती है।
इस तरह का मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जांच कराई जाएगी और जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। अगर इस तरह से हुआ है तो गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - पंकज वर्मा, एडीएम