{"_id":"6309162124fa2e341e7674a6","slug":"whatsapp-the-photo-of-the-crop-you-will-get-a-solution-to-prevent-pests-baghpat-news-mrt6026077109","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की फोटो व्हाटसअप करने से मिलेगा कीट से बवाच का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की फोटो व्हाटसअप करने से मिलेगा कीट से बवाच का समाधान
विज्ञापन
फसल की फोटो व्हाटसअप करें, मिलेगा कीट से बचाव का समाधान
बागपत। फसल में कीट लगने पर फसल का फोटो कृषि विभाग को व्हाटसअप करने पर किसानों को समाधान मिलेगा। कृषि विभाग की ओर से किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए जिले में क्रॉप सर्विलांस रेस्पांस सिस्टम लागू किया गया है।
कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि फसलों में किसी भी प्रकार कर कीट या रोग लगने पर किसानों को कृषि कार्यालय के चक्कर नही लगाने होंगे। फसल में कीट लगने पर किसान फसल की फोटो व्हाटसअप पर कृषि रक्षा विभाग को भेज सकते हैं। जिले में चलाए जा रहे क्रॉप सर्विलांस रेस्पांस सिस्टम के प्रभारी अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) को बनाया गया है । किसान गन्ना, गेहूं, धान या सब्जियों के अलावा किसी भी फसल में कीट या रोग लगने पर फसल की फोटो 9452247111 या 9452257111 नंबर पर व्हाटसअप कर सकते हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी या अन्य विशेषज्ञ 48 घंटे में किसान से संपर्क कर को कीट या रोग से बचाने वाली दवा या बायोपेस्टीसाइड उपयोग करने के तरीके के बारे में भी जानकारी देंगे। संवाद