फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Western UP will be benefited only if Greater Delhi is created

रैली के माध्यम से गंगा निर्मल एवं स्वच्छता का दिया संदेश

Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Western UP will be benefited only if Greater Delhi is created
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज में एनसीसी कैडेट एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने गंगा माता, जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकाली। जो नगर में घूमती हुई कॉलेज में समाप्त हुई।
विज्ञापन

रैली का श्ुाभारंभ प्राचार्य डॉ. अलका रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर चीफ प्रोक्टर डॉ. देवेंद्र पाल सिंह तोमर, डॉ. अरुण सोलंकी उपस्थित रहे। रैली कॉलेज परिसर से होते हुए बिजरौल रोड़, ओम विहार, रामबाग कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी होते हुए पटेल नगर पहुंची। रैली में छात्र हाथों में गंगा माता, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता के लिए श्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चले और छात्र नारे लगाकर लोगों को जागरूक करते रहे। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय स्वयं योजना के तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार यादव ने गंगा माता की महत्ता पर प्रकाश ड़ाला और बताया कि नदियां न केवल हमारी प्रेरणा स्त्रोत हैं बल्कि मनुष्य के लिए जीवन दायिनी भी है। एनसीसी प्रभारी डॉ. विजयपाल ने गंगा को स्वच्छ निर्मल प्रेरणा दायक बनाने में सभी के सहयोग की अपेक्षा की। संचालन डॉ. रघुराज सिंह ने किया। इसमें विक्रांत, सहराज, नरेंद्र, फिरोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed