फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Western UP will be benefited only if Greater Delhi is created

ग्रेटर दिल्ली राज्य बनने पर ही होगा पश्चिमी यूपी का भला

Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Western UP will be benefited only if Greater Delhi is created
ग्रेटर दिल्ली राज्य बनने पर ही होगा पश्चिमी यूपी का भला
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों को दिल्ली में शामिल करते हुए ग्रेटर दिल्ली राज्य के निर्माण की मांग को लेकर पथिक सेना आंदोलन कर रही है। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर के आह्वान पर जल्द ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा! यह जानकारी संगठन के मुख्य प्रवक्ता उस्मान मनव्वर ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विश्व के 195 देशों से बड़ा है। इसका विभाजन बहुत जरूरी है। छोटे प्रदेश में ही नागरिकों का भला हो सकता है। ग्रेटर दिल्ली के गठन का विधेयक वर्ष 1953 में ही दिल्ली विधानसभा में पास है। दिल्ली से जुड़कर ही पश्चिम के 17 जनपद राष्ट्र की मुख्य धारा में आ सकते हैं। इससे न्याय सुलभ होगा व आय भी बढ़ेगी। कहा कि बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान बनारस, इलाहाबाद और लखनऊ में स्थापित किए गए, जबकि बरेली, आगरा और शाहदरा में पागलखाने बनाए गए। पश्चिम के 17 जनपद यदि दिल्ली में शामिल हुए तो वे राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे। पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर के नेतृत्व में सरकार से मांग कर रहे हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों को दिल्ली में शामिल करते हुए ग्रेटर दिल्ली राज्य का निर्माण किया जाए। इस मांग लेकर प्रदेश भर में पथिक सेना हस्ताक्षर अभियान चलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग प्रदेश की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed