फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welcome gates to be built on UP-Haryana border, Rs 5 crore budget approved

Baghpat News: यूपी-हरियाणा सीमा पर बनेंगे स्वागत द्वार, पांच करोड़ का बजट मंजूर

Wed, 19 Mar 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Welcome gates to be built on UP-Haryana border, Rs 5 crore budget approved
यूपी-हरियाणा सीमा पर बनेगें स्वागत द्वार की खबर से संबं​धित फोटो। बागपत के निवाड़ा गांव ​स्थित - फोटो : संवाद
बागपत। यूपी-हरियाणा सीमा पर निवाड़ा व कुर्डी में यमुना नदी पर बने पुलों के पास स्वागत द्वार बनवाने को पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट मंजूर किया। इसके साथ ही प्रथम किस्त के 3.10 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

शासन में लोक निर्माण विभाग के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों को उन स्थानों की सूची भेजी, जहां स्वागत द्वार बनने हैं। बागपत-सोनीपत मार्ग पर यमुना पुल निवाड़ा के पास में स्वागत द्वार बनाने को 2.01 करोड़ का बजट मंजूर कर प्रथम किस्त के 1.61 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। छपरौली में बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग पर कुर्डी से हरियाणा राज्य बार्डर की ओर उत्तर प्रदेश की सीमा पर खोजकीपुर यमुना पुल के पास स्वागत द्वार बनवाने के लिए 3.13 करोड़ रुपये मंजूर किए। इनमें से 2.50 करोड़ रुपये प्रथम किस्त के लिए अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

दोनों पुलों के पास स्वागत द्वार बनवाने तथा प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य सुंदरीकरण कार्य कराने को लोक निर्माण विभाग ने टेंडर छोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed