फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weighing off in Gandhi village, farmers are traveling 12 km

गांधी गांव में तौल बंद, किसान लगा रहे 12 किमी का फेरा

Sun, 02 Feb 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Weighing off in Gandhi village, farmers are traveling 12 km
गांधी गांव के गन्ना क्रय केन्द्र पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BAGHPAT
गांधी गांव में तौल बंद, किसान लगा रहे 12 किमी का फेरा
विज्ञापन

बागपत। गांधी गांव में मलकपुर मिल के क्रय केंद्र पर 20 दिन से तौल बंद है। इससे किसानों को सरूरपुर जाकर गन्ना तौल कराना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सरूरपुर आने-जाने की दूरी 12 किमी है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ समय की बर्बादी भी हो रही है। किसानों ने चेताया है कि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

किसानों ने बताया कि गांधी गांव में मलकपुर मिल का सेंटर बी तौल केंद्र है। लेकिन ट्रांसपोर्टर और मिल अधिकारियों के बीच रार के चलते 20 दिन से केंद्र पर गन्ना तौल बंद है। साथ ही इस गांव से गन्ना उठान से मना किया गया है। ऐसे में किसानों से सरूरपुर जाकर गन्ना तौल कराने की सलाह दी जा रही है। यहां किसानों को आने-जाने में ही पूरा दिन बीत जाता है। किसानों का कहना है कि मिल के इस फैसले से उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है। साथ ही समय की बर्बादी भी हो रही है। इस बात से नाराज किसानों ने प्रदर्शन भी किया। किसान रमेश कुमार, निरंजर सिंह, आदेश कुमार, नीटू, वीरेंद्र, उमेश कुमार, संजीव कुमार, डब्बू मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीसीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल भारती का कहना है कि वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed