फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weigh clerk, late ruckus in Kandera

कंडेरा में देरी से पहुंचे तौल लिपिक, हंगामा

Fri, 20 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Weigh clerk, late ruckus in Kandera
रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव के क्रय केंद्रों पर तौल लिपिकों के देरी से पहुंचने पर किसानों ने हंगामा किया। समस्या का समाधान न होने पर क्रय केन्द्र पर ही धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कंडेरा गांव में सहकारी चीनी मिल रमाला के चार क्रय केंद्र है। किसानों का आरोप है कि चार दिनों से सभी क्रय केंद्रों के तौल लिपिक 12 बजे के बाद पहुंचते है। इससे गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। सड़क पर काफी लंबा जाम भी लग जाता है। वाहन चालकों ओर पैदल आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों का आरोप है कि तौल लिपिक जानबूझकर देरी से आते है ताकि भीड़ होने पर आसानी से घटतौली हो सके। बृहस्पतिवार को किसानों ने क्रय केंद्र पर ही जमकर हंगामा किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सभी किसान क्रय केंद्रों पर ही धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में बिजेंद्र, पंकज, संजीव, बिट्टू, संजय, मनोज, रामेहर, गुड्डू, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed