{"_id":"60fc5f168ebc3e58393f50bf","slug":"weather-changing-moment-by-moment-sunshine-and-sometimes-rain-baghpat-news-mrt548882438","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल-पल बदल रहा मौसम, धूप तो कभी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल-पल बदल रहा मौसम, धूप तो कभी बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मौसम का मिजाज शनिवार को कई बार बदला। सूरज बादलों के बीच अठखेलियां करता नजर आया। सुबह से दोपहर तक कई बार बारिश और फिर धूप निकलने का सिलसिला चलता रहा। सावन का महीना रविवार से शुरू हो रहा है। 26 और 27 को भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पारा चढ़ने और आद्रता गिरने से उमस भी बढ़ गई। हवा की गति कम होने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।
दोघट क्षेत्र में हुई शनिवार को भारी बारिश से कई मोहल्लों में सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। पोस्ट आफिस व नगर पंचायत कार्यालय समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। इसके साथ ही कस्बा टीकरी दाहा पुसर निरपुड़ा मुलसम आदि गांवों में भी जलभराव होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सपा के दोघट नगर अध्यक्ष संजीव पवार ने जलभराव पर रोष व्यक्त किया और जल निकासी की पूर्ण रूप से व्यवस्था करने की मांग वर्तमान चेयरमैन से की। दोघट चेयरमैन बबीता चौधरी का कहना है कि नगर में जल निकासी के लिए कोई कोई नाला नहीं है। तालाबों से जल निकासी की व्यवस्था पाइप लाइन द्वारा है, जो बरसात में ज्यादा पानी होने के कारण कई दिनों तक हो पाती है।