फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   waterman

बढ़ रही गंगा की बीमारी, योगी-मोदी जिम्मेदार : जलपुरुष

Wed, 12 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
waterman
बढ़ रही गंगा की बीमारी, योगी-मोदी जिम्मेदार : जलपुरुष
विज्ञापन

बागपत। रमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता और जल पुरुष के नाम से प्रसिद्ध राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार गंगा को साफ करने में नाकाम रही है। रोजाना गंगा की बीमारी बढ़ रही है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार हैं। कंपनियों को गंगा बेच दी गई है। बजट बर्बाद किया गया है।

डौला गांव में पत्रकारों से बातचीत में राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की आरती और उत्सव गंगा को साफ नहीं कर सकते। गंगा की सफाई के नाम पर सरकार ने कितना खर्च किया, लेकिन सफाई नहीं हुई। साल 2014 में वायदा किया था, लेकिन गंगा की बीमारी बढ़ती जा रही है। देश में नदियों की सुरक्षा जरूरी है। कीटनाशकों के प्रयोग से पंजाब कैंसर की चपेट में आ गया है। वेस्ट यूपी में बीमारी बढ़ रही हैं। यमुना, हिंडन और काली नदी की स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाला समय खतरनाक होगा। नदियां हमारी संस्कृति और सभ्यता रही हैं। भूजल के प्रदूषण पर सात साल की सजा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे कुछ नहीं होगा। कानून की आड़ में गरीबों पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाएंगे। जो भूजल को प्रदूषित करने के असली दोषी हैं, सरकार उन पर कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed