{"_id":"613f988e8ebc3e5009002acd","slug":"waterlogging-in-underpass-of-railway-gate-after-rain-baghpat-news-mrt555961816","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से अंडरपास व घरों में घुसा गंदा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से अंडरपास व घरों में घुसा गंदा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
बरसात के बाद कासिमपुर खेड़ी का तालाब ओवरफ्लो होने से गंदा पानी घरों में भरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी/रमाला। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद सूरजपुर महनवा व बली रेलवे फाटक के अंडर पास में जलभराव हो गया। उधर, बरसात के बाद कासिमपुर खेड़ी का तालाब ओवरफ्लो होने से गंदा पानी घरों में भर गया। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल है।
अंडर पास में जलभराव होने से महनवा के किसानों को खेतों पर आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम प्रधान पिंकी देवी ने रेलवे के अधिकारियों से जलनिकासी की मांग की है। उधर बली रेलवे फाटक के अंडर पास में जलभराव से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उधर, रमाला के कासिमपुर खेड़ी गांव का तालाब ओवर फ्लो होने से तालाब का गंदा पानी घरों व गलियों में भर गया है। ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की 15 साल से सफाई नहीं हुई है। गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। गांव के सुरेश, अनिल, देवेंद्र, विनोद का कहना है कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।