{"_id":"685857e760d3ebbfb1007b33","slug":"water-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-133565-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़पुर में मिलेगा स्वच्छ पेयजल, नाले की जल्द होगी सफाई : खटीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़पुर में मिलेगा स्वच्छ पेयजल, नाले की जल्द होगी सफाई : खटीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। बूढ़पुर गांव में पिछले कई साल से बनकर तैयार खड़ी टंकी से लोगों को जल्द ही स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इसके लिए सोमवार से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। टंकी परिसर की सफाई भी करा दी गई तो नाले की सफाई भी जल्द कराई जाएगी।
बूढ़पुर गांव में 15 दिन में 12 लोगों की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। लोगों की मौत के बाद जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पहुंचकर निरीक्षण किया था। पानी की टंकी परिसर में गंदगी का ढेर लगा देखकर जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाकर सफाई करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही टंकी बनने के बाद भी उससे पानी की आपूर्ति नहीं कराए जाने पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। जलशक्ति मंत्री की सख्ती के बाद प्रशासन जागा और रविवार को गांव में अधिकारियों ने पहुंचकर टंकी परिसर की सफाई कराई। अब लोगों को स्वच्छ पेयजल देने के लिए सोमवार से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा ताकि 26 जून तक कार्य को पूरा कर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा सके। वहीं टंकी के मोटर को भी सही कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि जल्द ही कार्य को पूरा कर लोगों को स्वच्छ पेयजल दिया जाएगा।
n नाले की जल्द कराई जाएगी सफाई : बूढ़पुर गांव के नाले की जल्द ही सफाई कराने के लिए ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी है। नाले की सफाई का कार्य भी दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा ताकि गांव में फैल रही बीमारी को रोका जा सके। डीएम अस्मिता लाल ने प्रधान व सचिव को जल्द ही नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए।