फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Was murdered after being troubled by a loss of 20 lakhs

20 लाख के तगादे से परेशान होकर की थी हत्या

Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Was murdered after being troubled by a loss of 20 lakhs
बागपत। खेकड़ा के दूध व्यापारी राकेश यादव हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। 20 लाख रुपये के तगादे से परेशान होकर आरोपी संजीव ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर राकेश की हत्या की थी। पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल और थिनर मिश्रित ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को जला दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खेकड़ा के मोहल्ला पट्टी अहीरान निवासी राकेश यादव (44) की 11 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। शव को रेलवे फाटक के पास ईख के खेत में जला दिया गया था। पुलिस ने छानबीन की तो 20 लाख रुपये के विवाद में हत्या करने का मामला सामने आया। एएसपी के मुताबिक बसी गांव निवासी संजीव पुत्र कंवर सिंह ने राकेश यादव से 20 लाख रुपये ले रखे थे। राकेश यादव बार-बार रुपये वापस करने के लिए तगादा करता था। इसी से परेशान संजीव ने उसकी हत्या की साजिश रची। अपने साथ खेकड़ा के ही पट्टी रामपुर निवासी अमरपाल, बालैनी थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव निवासी नीटू और बॉबी को शामिल किया। राकेश को रुपये दिलवाने के बहाने आरोपी घर से बुलाकर ले गए थे। बसी अंडरपास के निकट राकेश के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए शव को ईख के खेत में पेट्रोल और थिनर मिश्रित ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया था। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

पैर बच जाने से हो गई शिनाख्त
बागपत। आरोपियों का अंदाजा था कि राकेश यादव का शव पूरी तरह जल जाएगा, जिससे उसकी पहचान भी नहीं हो सकेगी और वह साफ बच जाएंगे। मगर, राकेश के दोनों पैर नहीं जल सके, जिससे उसके परिवार ने पहचान कर ली। शिनाख्त होने के बाद ही देनदारी का विवाद सामने आया और हत्या की गुत्थी सुलझ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed