{"_id":"5f3ac7218ebc3e3d1946120b","slug":"warrant-b-sanction-of-sunil-rathi-in-the-murder-of-paramveer-tugana-baghpat-news-mrt49664606","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर तुगाना की हत्या में सुनील राठी का वारंट-बी मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर तुगाना की हत्या में सुनील राठी का वारंट-बी मंजूर
विज्ञापन
सुनील राठी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल से न्यायिक अभिरक्षा में राठी को जिले में लाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना की हत्या के मामले में साजिश रचने के आरोपी कुख्यात सुनील राठी का वारंट-बी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मंजूर किया है। छपरौली पुलिस वारंट को तिहाड़ जेल में दाखिल करेगी। न्यायिक हिरासत में सुनील राठी को जिले में लाने की तैयारी है।
छपरौली थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया परमवीर तुगाना पर 22 जून को कूड़ी गांव में हमला किया। उपचार के दौरान परमवीर की मौत हो गई। पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी गैंग के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया था कि वारदात की साजिश तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी ने ही रची थी। जिला पंचायत चुनाव की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत मान की कोर्ट में वारंट बी के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसे कोर्ट ने मंजूर किया। पुलिस अब इस वारंट बी को तिहाड़ जेल में दाखिल करेगी। पुलिस सुरक्षा के बीच राठी को न्यायिक हिरासत में जिले में लाने की तैयारी शुरू कर दी है।