फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Warning of migration for not providing space for units

मुआवजा और इकाइयों के लिए जगह उपलब्ध न कराने पर पलायन की चेतावनी

Mon, 16 May 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Warning of migration for not providing space for units
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। एनजीटी के आदेश पर भड़ल गांव में प्रशासन ने एक सप्ताह पूर्व चर्मशोधन इकाइयों को ध्वस्त कराया था। सोमवार को इस मामले को लेकर बैठक हुई। इसमें लोगों ने ध्वस्तीकरण में हुए नुकसान का मुआवजा और गांव के बाहर जगह की दिलाने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी।

लोगों का आरोप था कि प्रशासन ने बिना सूचना एवं नोटिस दिए उनकी इकाइयां पर बुलडोजर चलवा दिया था। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है। उनका सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सामान का मुआवजा दिलाने और इकाइयों को गांव से बाहर करने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जगह उपलब्ध न कराने पर दूसरा रोजगार उपलब्ध कराया जाए ताकि वे परिजनों का पालन पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न कराने पर परिवारों के साथ पलायन करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में राजेंद्र, सुंदर, पाल्ली, मुकेश, रामू, नरेश, बिजेंद्र, मगनेश, संजीव, रवि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed