{"_id":"61acf8994c40e93caf0ba96d","slug":"ward-11-team-was-the-winner-in-cricket-baghpat-news-mrt567745094","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता में वार्ड 11 की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता में वार्ड 11 की टीम रही विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव बने मैन ऑफ दी सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया गया। इसमें वार्ड 11 की टीम विजेता और वार्ड पांच की टीम उपविजेता बनीं। वहीं, विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया।
कोच ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच हुए। पहला सेमिफाइनल वार्ड पांच व वार्ड सात की टीम के बीच हुआ। इसमें वार्ड सात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन का स्कोर खड़ा किया। वार्ड पांच की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल वार्ड चार व वार्ड 11 की टीमों के बीच खेला गया। इसमें वार्ड चार की टीम ने 100 रन का स्कोर बनाया। वार्ड 11 की टीम ने मैच जीतकर फाइनल मे प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में वार्ड पांच की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन का स्कोर बनाया। वहीं, वार्ड 11 की टीम 6.4 ओवर से मैच जीतकर विजेता बनी। शानदार प्रदर्शन करने के लिए गौरव को मैच ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरिज चुना गया। प्रतियोगिता के उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. नीरज कौशिक ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 31 सौ रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 21 सौ रुपये नगद प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में समाजसेवी अनिल गांधी, पवन ठेकेदार, राकेश कुमार, यूनुस खान, मोंटी शर्मा, अरविंद शर्मा, अंकित उर्फ चीनू, मयंक शर्मा, पीटीआई संजय, पुलकित गोयल, मोहित, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।