फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waiting for the elevated road to start increased, now claim for March

Baghpat News: एलिवेटेड सड़क शुरू होने का बढ़ा इंतजार,अब मार्च का दावा

Sat, 22 Feb 2025 10:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the elevated road to start increased, now claim for March
खेकड़ा में बनकर तैयार हुआ दिल्ली से अक्षरधाम मंदिर जाने वाला एलिवेटेड मार्ग। संवाद - फोटो : किराने की दुकान से सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
बागपत/खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर की दिल्ली से खेकड़ा तक एलिवेटेड सड़क के शुरू होने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इसको मार्च में शुरू करने का दावा किया जा रहा है। इसके शुरू होने से हजारों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। इकॉनमिक कॉरिडोर का दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक करीब 32 किमी की एलिवेटेड सड़क पांच महीने पहले बनकर तैयार हो गई थी। मगर, इसको अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। इसको शुरू करने के लिए कई बार कार्यक्रम भी बनाया गया, मगर एक बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तो दूसरी बार सांसद मनोज तिवारी व अन्य का अचानक कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद इसको शुरू करने का दावा किया गया, मगर इसका इंतजार लंबा होता जा रहा है। अब आठ मार्च के बाद इसको शुरू करने का दावा किया जा रहा है। यह जरूर है कि जहां पहले केवल हल्के वाहनों के लिए सड़क को शुरू करने की तैयारी थी। वहीं अब भारी वाहनों के लिए भी साथ में सड़क को खोल दिया जाएगा। निर्माण कंपनी के महाप्रबंधक माजिद अब्बास कहते है कि एलिवेटेड सड़क शुरू करने की जल्द ही तारीख हो जाएगी और उसके बाद वाहनों के लिए इसको खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed