फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waiting for income tax payers increased

आयकरदाताओं का इंतजार बढ़ा, वरिष्ठ नागरिकों की बल्ले-बल्ले

Mon, 01 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Waiting for income tax payers increased
बड़ौत में बावली रोड पर एक प्रतिष्ठान पर बजट देखते युवा - फोटो : BARAUT
मोबाइल और अन्य उत्पाद महंगे होने से आम आदमी को लगेगा झटका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट से किसी को राहत मिली तो किसी का इंतजार बढ़ गया। मोबाइल के पुर्जों और चार्जर पर आयात शुल्क बढ़ाने से आम आदमी को झटका लगेगा, लेकिन लोहा और स्टील के दामों में गिरावट की उम्मीद से राहत भी मिलेगी। सोने और चांदी की महंगाई से भी छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है।
बजट में मोबाइल के चार्जर और कुछ पुर्जों पर छूट को वापस लेने के कारण नए वित्तीय वर्ष से इनके दाम बढ़ने की संभावना है। मोबाइल की कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 2.5 फीसदी होगी। चार्जर महंगे होने का असर आमजन पर पड़ेगा। मोबाइल विक्रेता अभिषेक का कहना है कि बड़ी कंपनियों ने तो पहले से ही मोबाइल के साथ चार्जर देना अब बंद कर दिया है, जिस कारण ग्राहक पर ही अतिरिक्त बोझ पड़ता है। स्वदेशी कंपनियों पर अधिक असर नहीं पड़ेगा। घरेलू मोबाइल कंपनियों को लाभ मिलेगा। आयकर के स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, जिससे नौकरी पेशा लोगों का इंतजार भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

लेखपाल विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि आयकर स्लैब में छूट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन राहत नहीं मिली। शिक्षिका रचना का कहना है कि आयकर स्लैब में परिवर्तन होना जरूरी था। छह लाख तक की आय को कर मुक्त किया जाना चाहिए था। लेकिन इसके लिए अभी नौकरीशुदा लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। नागरिक राजपाल शर्मा का कहना है कि आयकर में छूट का फैसला सरकार ने सही लिया है। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए यह सार्थक पहल सरकार की ओर से की गई है। नागरिक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि आयकर में छूट से लाभ होगा। बजट में वरिष्ठ नागरिकों का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से चल रही सैनिक स्कूल की मांग
बागपत। बजट में एलान किया गया है कि देश में 100 सैनिक स्कूलों का निर्माण होगा। हालांकि यह कहां बनेंगे, इसकी घोषणा नहीं की गई है। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह सैनिक स्कूल बनवाने की मांग सरकार से करते रहे हैं। उनका कहना है कि पूरा प्रयास रहेगा कि जिले के हिस्से में भी सैनिक स्कूल आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed