फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wah ri Baraut police, only the victim was locked up

वाह री बड़ौत पुलिस, पीड़ित को ही हवालात में बंद किया

Mon, 13 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Wah ri Baraut police, only the victim was locked up
सट्टा और जुआरियों का विरोध कर रहा था युवक, सीओ ने जांच की बात कही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में जुआरियों और सट्टा खेलने वालों को रोकना गांव के एक युवक को भारी पड़ गया। जहां एक ओर पहले जुआरियों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं दूसरी ओर इस मामले की शिकायत करने पर पुलिस ने भी उसे न्याय ना दिलाते हुए उल्टा कोतवाली में ही डाल दिया। पूरी रात से वह कोतवाली में बंद है।

कोतवाली पहुंची लुहारी निवासी सरला ने बताया कि रविवार की देर शाम उसके पति श्रीराम ने मोहल्ले में जुआ खेल रहे कुछ लोगों को टोक दिया था। आरोपियों ने श्रीराम पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हुए श्रीराम को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका मेडिकल तो करा दिया, लेकिन उसे घर छोड़ने की बजाय बड़ौत कोतवाली लाकर हवालात में डाल दिया। श्रीराम की पत्नी बच्चे के साथ रात से ही कोतवाली में उसे छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। उधर, इंस्पेक्टर रवि रत्न का कहना है कि दोनों लोग शराब पीकर लड़ रहे थे। इस मामले में श्रीराम को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार का कहना था कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो कोतवाली प्रभारी से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed