फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vriti and Jayant became topper in class 10th and Kanika became topper in class 12th.

Baghpat News: 10वीं में वृति और जयंत तो 12वीं में कनिका बनी टॉपर

Tue, 07 May 2024 05:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 07 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Vriti and Jayant became topper in class 10th and Kanika became topper in class 12th.
बागपत/बड़ौत। आईसीएसई ने 10वीं और आईएससी ने 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। जिसमें 12वीं में क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल बड़ौत की छात्रा कनिका शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया। जबकि 10वीं में इस स्कूल की छात्रा वृति और सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र जयंत ने संयुक्त रूप से 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉपर बने।
विज्ञापन

बागपत में आईसीएसई और आईएससी से संबद्ध क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल बागपत व बड़ौत के अलावा सेंट फ्रांसिस स्कूल संचालित है। इनका सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम आने पर विद्यार्थी स्कूल पहुंच गए और टॉपरों के साथ ही अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल बागपत में 10वीं में 127 और 12वीं में 43 विद्यार्थी पंजीकृत थे जो सभी पास हो गए। क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल बड़ौत की प्रधानाचार्य सिस्टर जस्सी जोश ने बताया कि 12वीं में 79 और दसवीं में 117 विद्यार्थी पंजीकृत थे, सभी पास हो गए। इस तरह ही सेंट फ्रांसिस स्कूल में पंजीकृत 71 सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए। जिससे स्कूलों में खुशी मनाई गई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सिस्टर रोसलीन, उप प्रधानाचार्या सिस्टर अनु थैरेस, सिस्टर बलेसी, योगेन्द्र शर्मा, दीपा रानी, आरती, सुरेखा, साबू, हर्षवर्धन, विकास आर्य, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बागपत
10वीं का परिणाम
छात्र प्रतिशत
खुशी शर्मा 96
मनीषा जैन 95.4
निहाल सांगवान 95.2
12वीं का परिणाम
छात्र प्रतिशत
हर्षित वैद्य 92.5
आयुषि चौहान 92.5
लवण्य चौहान 91.75
कार्तिक 91.2
------
किस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बड़ौत
10वीं का परिणाम
छात्र प्रतिशत
वृति 98.6
प्रभात सिंह 96.8
आकांक्षा तोमर 95.20
12वीं का परीक्षा परिणाम
छात्र प्रतिशत
कनिका शर्मा 96
अनुराग मलिक 95.75
आयुष शर्मा 95.50
----
सेंट फ्रांसिस स्कूल बिजरौल
10वीं परीक्षा परिणाम
छात्र प्रतिशत
जयंत तोमर 98.6
देव तोमर 98
आर्यन राणा 96.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed